|
उन प्रयासरत उद्यमियों हेतु, जो एक उद्यम स्थापित करने का सपना देखते हैं, बैंक के पास कुछ वित्तीय योजनाएं हैं ।
औद्योगिक क्षेत्रों को सेवा प्रदान करने हेतु बैंक की औद्योगिक वित्तीय शाखाएं मुंबई व पुणे में हैं । .
एसएसआई शाखाएं पुणे, मुंबई, कृष्णानगर-सातारा, पीरामन-गुजरात, सातपुर-नाशिक तथा आई.ई.-ठाणे में हैं ।
बैंक की किसी भी शाखा से ऋण प्राप्त किया जा सकता है ।
बैंक औद्योगिक क्षेत्र के आधुनिकीकरण, विशाखन, ग्रेड बढ़ाने (कोटि उन्नयन) तथा विस्तार हेतु इकाई स्थापित करने के लिए वित्त उपलब्ध कराता है ।
बैंक - वित्त निम्नलिखित रूप में उपलब्ध किया जा सकता है :
- सावधि ऋण - मशीनरी तथा अचल परिसंपत्ति की प्राप्ति हेतु
- कार्यशील पूंजी - निधिक नकदी ऋण सीमा के रूप में
- गैर निधिक सुविधाएं - साख पत्र / गारंटी पत्र के रूप में
बैंक औद्योगिक उद्यमों को अपने स्वयं की योजनाओं के साथ साथ राष्ट्रीय इक्विटी निधि योजना (NFE) तथा अन्य सरकार प्रायोजित योजनाओं (GSS) के तहत वित्त देता है । |