रिटेल उधारी के संबंध में पेशेवर, कुशल, विनम्र, तत्पर तथा त्वरित सेवाएं प्रदान करना
धर्म, जाति, लिंग तथा वंश या इनमें से किसी के आधार पर भेदभाव नहीं
ऋण उत्पादों के विज्ञापन एवं विपणन में स्पष्टता तथा ईमानदारी
ऋण संव्यवहारों के संबंध में ग्राहकों को शर्तों, लागतों, अधिकारों तथा देयताओं का सही तथा समय पर अभिगोपन प्रदान करना
ऋण हेतु आवेदन करने वाले ग्राहकों द्वारा मांगे जाने पर सहयोग व राय देना
संगठन के बीच शिकायत निवारण कक्षों की स्थापना करके किसी विवाद या मतभेद को दूर करने हेतु सदिच्छा से प्रयास करना
सभी विनियामक आवश्यकताओं का सदिच्छा से अनुपालन करना
ऋण संविदाओं में संभावित जोखिमों के प्रति सामान्य जागरुकता फैलाना तथा ग्राहकों को स्वतंत्र वित्तीय सलाह लेने तथा केवल बैंक के प्रतिवेदन पर कार्य न करने हेतु प्रोत्साहित करना